फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   court,hospital,police,MP,FIR

कोर्ट में उम्रकैद की सजा सुनते ही जहर खाकर दी जान

Tue, 23 Feb 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
court,hospital,police,MP,FIR
court,hospital,police,MP,FIR - फोटो : BANDA
नरैनी। उम्रकैद की सजा सुनते ही पन्ना (एमपी) की जिला एवं सत्र न्यायालय में जहर की गोलियां खा लेने वाले युवक की सोमवार की रात इलाज के दौरान रीवा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उसे हत्या के मामले में अदालत ने सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

राजीव नगर का रहने वाले अनिल शिवहरे (32) 22 फरवरी को अपने पिता के साथ सीमावर्ती पन्ना (एमपी) जिला एवं सत्र न्यायालय पेशी पर गया हुआ था। वह हत्या के मामले में आरोपी था और अदालत में केस चल रहा था। शाम करीब 6 बजे अदालत ने अनिल समेत हत्याकांड के सभी 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह सुनते ही पुलिस कस्टडी में अदालत में ही जहरीली गोलियां खा लीं। उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

पिता रामगोपाल और पुलिस पन्ना जिला अस्पताल ले गई। वहां से रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार को रात 11 बजे अनिल की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पन्ना जनपद के धर्मपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में एक युवक की हत्या में अनिल शिवहरे सहित 6 नामजद आरोपी थे। कोर्ट में फैसला सुनाए जाते समय अनिल सहित पांच दोषी उपस्थित थे। मृतक अनिल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। यहां उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed