फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Couple dies in Bolero collision, five injured

बोलेरो की टक्कर से दंपति की मौत, पांच घायल

Mon, 30 Sep 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Couple dies in Bolero collision, five injured
तिंदवारी (बांदा)। पत्नी और सात साल की बेटी संग बांदा के महेश्वरी देवी माता मंदिर जा रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। बांदा-टांडा हाईवे पर हुए हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी गंभीर है। हादसे के बाद बोलेरो को भगाने की कोशिश में चालक ने दो छात्राओं समेत चार राहगीर महिलाओं को भी चपेट में ले लिया। चारों घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसे की जद में आकर जान गंवाने वाले दीपू श्रीवास (35) तिंदवारी के प्रेमनगर मोहल्ले के रहने वाले थे। कपड़ों पर प्रेस करके जीवकोपार्जन करने वाले दीपू सोमवार शाम पत्नी सुशीला उर्फ बब्बूू (30) और बेटी मुस्कान के साथ बाइक से बांदा शहर स्थित महेश्वरी देवी माता के मंदिर जा रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे मुंगुस गांव के पास से गुजरते समय तेज रफ्तार बोलेरो के बाइक को रौंद देने से पति-पत्नी की जान चली गई। भागने की कोशिश में बोलेरो ने पैदल जा रहीं मुंगुस गांव की अमीना पत्नी मोहतम, एक अन्य महिला और दो छात्राओं को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक सवार दंपति की जख्मी बेटी मुस्कान समेत पांचों घायलों को पीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत देख मुस्कान और अमीना को जिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। मौके पर बाइक सवार दंपति का बिना हेलमेट होना चर्चा में रहा। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद बोलेरो छोड़कर भागे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की परवरिश का उठा सवाल
तिंदवारी (बांदा)। कपड़ों पर प्रेस करके जिंदगी चलाने वाले प्रेमनगर निवासी दीपू श्रीवास की हादसे में पत्नी सहित मौत से बच्चों की परवरिश का सवाल उठने लगा है। हादसे में घायल हुई सात सात की बेटी मुस्कान के अलावा दीपू के दो बेटे सोमचंद्र (10) और अखिलेश (05) भी हैं। बेटे-बहू के न रहने की खबर से बदहवास हुईं दीपू की बुजुर्ग मां रह-रह कर नासमझ पोती-पोतों के भविष्य को लेकर चिंता जता रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed