{"_id":"65a035d602ddce7add00e766","slug":"couple-attacked-with-ax-over-dispute-over-snatching-mobile-phone-banda-news-c-212-1-sknp1006-6096-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मोबाइल छीनने के विवाद में दंपती को कुल्हाड़ी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मोबाइल छीनने के विवाद में दंपती को कुल्हाड़ी मारी
विज्ञापन
बांदा। नशे में पड़ोसियों ने युवक का मोबाइल छीन लिया। युवक ने अपना मोबाइल मांगा तो उन्होंने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाने दौड़ी गर्भवती पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दंपती ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर कलां गांव निवासी रफीक (33) बुधवार की रात 10 बजे करीब अपने घर के बाहर मोबाइल देख रहा था। तभी शराब के नशे में पड़ोसी जुम्मन आया और उसका मोबाइल छीन लिया। रफीक ने अपना मोबाइल मांगा तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी रसूला भी आ गया। जुम्मन और रसूला ने रफीक पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
रफीक कुल्हाड़ी लगने से लहूलुहान हो गया। उसे बचाने दौड़ी उसकी गर्भवती पत्नी साइना (30) को भी आरोपियों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। दंपती ने गिरवां थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गुरुवार को घायल दंपती का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।