फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Couple and two innocent people scorched due to cylinder fire

बांदा: िलिंडर से खुली गैस में झुलसे दंपति और दो मासूम

Mon, 20 Feb 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Couple and two innocent people scorched due to cylinder fire
सिलिंडर में आग लगने से दंपती और दो मासूम झुलसे
विज्ञापन

- खेलते समय बच्चे ने खोली नॉब, माचिस की तीली जलाने से हुआ हादसा
- शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ले में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बच्चे ने खेल-खेल में गैस सिलिंडर की नॉब खोल दी। खाना बनाने के लिए महिला ने जैसे ही माचिस जलाई तो आग लग गई। हादसे में दो मासूम समेत दंपती झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के खुटला मोहल्ले में अरविंद मिश्रा का परिवार रहता है। रविवार रात अरविंद के छोटे पुत्र ने खेल-खेल में रसोई घर में रखे गैस सिलिंडर की नॉब खोल दी। इससे अंजान अरविंद की पत्नी रजनी खाना बनाने रसोईघर पहुंची और गैस जलाने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई तो रसोईघर में भरी गैस में आग लग गई। हादसे में दंपति और उनके पुत्र अंकुश मिश्रा (7) व अनुज मिश्रा (4) गंभीर रूप से झुलस गए। इसमें अरविंद की हालत गंभीर है। पड़ोसियों और पुलिस ने पूरे परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि झुलसे परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed