फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Corona took the life of a media person, 8 more infected

कोरोना ने ली मीडियाकर्मी की जान, 8 और संक्रमित

Sun, 09 Aug 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Corona took the life of a media person, 8 more infected
Corona took the life of a media person, 8 more infected - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना संक्रमितों में रविवार को आठ नाम और जुड़ गए। उधर, पांच दिन पूर्व जांच में पाजिटिव पाए गए वरिष्ठ मीडियाकर्मी की इलाज के दौरान अचानक मृत्यु हो गई। वह लखनऊ में भर्ती थे। रविवार को पाजिटिव पाए गए नए मरीजों में दो मरीज उन्हीं के घराने से संबंधित बताए गए हैं। इसके अलावा खांईपार गुलाब बाग, अलीगंज, लहुरेटा और तिंदवारा गांव में एक-एक नए मरीज मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 361 हो गया है। इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या 92 है। शेष स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सर्वोदय नगर निवासी वरिष्ठ मीडियाकर्मी की 4 अगस्त को हुई जांच में रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें यहां मेडिकल कालेज में आइसोलेट किया गया था। शनिवार को उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां देर रात उनका निधन हो गया। वह लगभग 54 वर्ष के थे। उनके निधन पर मीडिया कर्मियों ने गहरा अफसोस जताया।
विज्ञापन

मीडिया सेंटर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि लखनऊ से अभी उनके बारे में रिपोर्र्ट उन्हें नहीं मिली। अंतिम संस्कार रविवार को लखनऊ में किया गया। उधर, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि उन्हें पाजिटिव हालत में ही रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 शिविर कल
ओरन। नगर पंचायत परिसर में मंगलवार (11 अगस्त) को स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ लिपिक आनंद पांडेय ने बताया कि परीक्षण के लिए अपने साथ वार्ड के सदस्य का नाम, अपने पिता का नाम, उम्र, मोबाइल नंबर लिखाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। संवाद

169 ग्रामीणों की जांच
बेंदा। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना रैपिड जांच टीम ने रविवार को भैरमपुरवा, खगइयाताला, देवपुर, भांट का डेरा सहित चार मजरों के 169 ग्रामीणों की कोविड-19 जांच की। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जांच टीम में लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार, रामबाबू, दिनेश कुमार, मुन्नीलाल रहे। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में जयनारायण वर्मा, ब्रज विलास, दिनेश कुमार आदि ने एनाउंस कर लोगों को जांच के लिए जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed