{"_id":"6594468a3c4f13916904c5c8","slug":"controversy-broke-out-over-throwing-cattle-dead-bodies-in-the-open-banda-news-c-212-1-sknp1006-5820-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खुले में मवेशियों के शव फेंकने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खुले में मवेशियों के शव फेंकने पर हुआ विवाद
Tue, 02 Jan 2024 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
बांदा (अतर्रा)। गोवंश आश्रय स्थल में मृत गोवंशों की फोटो लेने तथा मृत गोवंशों को कर्मियों द्वारा तिराहे पर फेंकने के मामले में महिला प्रधान के पति तथा देवर से गो सेवकों का विवाद हो गया। गो सेवकों व ग्रामीणों ने एसडीएम व सीओ को शिकायती पत्र देकर गोशाला की कमियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के तेरा-ब गांव में स्थित गोवंश आश्रय स्थल के गो सेवक राहुल त्रिपाठी, जय हिंद तिवारी, रजनू, बब्बू, शिवमोहन, जीतू आदि ने एसडीएम व सीओ अतर्रा को अलग-अलग दिए शिकायती पत्र में बताया कि गोशाला में प्रतिदिन मवेशियों की मौत हो रही है। प्रधान पति तथा उनके देवर कर्मियों से कहकर मवेशियों के शवों को आम रास्ते में फिंकवा देते हैं।
जिससे ग्रामीणों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को गोवंश आश्रय स्थल पर गो सेवकों द्वारा मृत पशुओं की फोटो खींचने के दौरान प्रधान पति व देवर मारपीट पर उतारू हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। आक्रोशित गो सेवकों मंगलवार को एसडीएम व सीओ को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की नायब तहसीलदार शिवम मौर्य को जांच सौंपी है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।