फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contracts worker death of current

संविदा कर्मी की करंट से मौत

Sat, 01 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 01 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Contracts worker  death of current
करंट से युवक मौत - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

खंभे में चढ़ कर फाल्ट दुरुस्त कर रहे लाइनमैन की करंट से मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। उधर, युवती करंट से झुलस गई।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव निवासी संविदा कर्मी अनिल सिंह (38) पुत्र शिवचरन सिंह शनिवार को सुबह गांव में ही एचटी लाइन के खंभे में चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। तभी आपूर्ति बहाल हो जाने से करंट लग गया और खंभे से गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, पोस्टमार्टम हाउस मेें भाई धर्मवीर ने बताया कि अनिल जारी फीडर में 10 वर्षों से संविदा में लाइनमैन है। शट डाउन लेकर फाल्ट बना रहा था। धर्मवीर ने आरोप लगाया कि शट डाउन लेने के बाद भी विभागीय कर्मियों की लापरवाही से आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे अनिल की जान चली गई। मृतक अपने पीछे पत्नी गनेश कुमारी समेत दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर की हसीना (19) पत्नी साजिद शुक्रवार की रात घर में पंखे का प्लग लगा रही थी। तभी करंट से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed