फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contracts of five drivers terminated for missing from duty

Banda News: ड्यूटी से गायब रहने पर पांच चालकों की संविदा समाप्त

Mon, 06 May 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Contracts of five drivers terminated for missing from duty
बांदा। परिवहन निगम ने ड्यूटी से नदारद पांच चालकों की संविदा समाप्त कर दी है। ये चालक नोटिस देने के बाद भी तयशुदा समय में काम पर नहीं लौटे थे। इधर, नोटिस देने के बाद 11 संविदा कर्मचारी ड्यूटी पर वापस आ गए हैं। इनमें छह परिचालक और पांच चालक शामिल हैं। शेष 16 संविदा कर्मियों के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। अगर वह ड्यूटी पर वापस नहीं आए तो उनकी संविदा को भी समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि फरवरी के आखिर में परिवहन निगम ने कुल 32 संविदा कर्मचारियों को नोटिस जारी किया था। इनमें 18 परिचालक और 14 चालक शामिल थे। एआरएम कमल कुमार आर्य ने बताया कि पांच चालकों की संविदा को समाप्त कर दिया गया। बाकी संविदा कर्मचारियों को मई में ड्यूटी पर वापस आने की हिदायत दी गई थी। इस पर 16 संविदा कर्मचारियों के वापस काम पर आने का इंतजार किया जा रहा है। एआरएम ने बताया कि अगर यह संविदा कर्मी काम पर वापस नहीं लौटते हैं तो इनकी संविदा भी समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कोई चला रहा ई रिक्शा तो कोई ट्रक
एआरएम ने बताया कि संविदा कर्मियों को नोटिस देने के एक सप्ताह बाद से ही उनसे मोबाइल फोन के जरिए भी संपर्क किया गया था। संविदा कर्मचारियों से बात की गई तो पता चला कि किसी ने रिक्शा चलाना शुरू कर दिया तो किसी ने ट्रक की स्टीयरिंग थाम रखी है। इसके साथ ही कई संविदा कर्मी तो अन्य कार्यों पर लगे हुए थे। फिर भी उनके वापस लौटने का इंतजार है। आए तो ठीक, वरना संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed