फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contract ward boy hanged himself

Banda News: संविदा वार्ड बॉय ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Contract ward boy hanged himself
बांदा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संविदा पर तैनात वार्ड बॉय ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। प्रेम प्रसंग के चलते जान देने की चर्चा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका मोहल्ला निवासी मुशीर अहमद (32) ने शुक्रवार की रात कमरे में दुपट्टे से छत के छल्ले से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार को सुबह नमाज के लिए मां हाजरा उठीं तो ऊपरी मंजिल के कमरे में जाकर देखा तो मुशीर का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने शोर मचाया तो अन्य परिजनों को जानकारी हुई। भाई शब्बीर ने बताया कि मुशीर सेवा प्रदाता संविदा में ब्लड बैंक में वार्ड बॉय पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी पैथालॉजी विभाग में थी। घर में पत्नी आरफा मकान के निचले तल पर कमरे में सो रही थी। उसकी दो पुत्रियां भी हैं।
उसने फंदा लगाकर क्यों जान दी, यह उन्हें नहीं पता। पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता शमशेर अहमद सऊदी अरब में कमाते हैं। घटना की सूचना पाकर वहां से चल दिए हैं। भाई ने बताया कि वह रमजान (मई) माह में भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था। उस वक्त उन्होंने उसे बचा लिया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि प्रेम प्रसंग की चर्चा है। घटना के इस पहलू की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा का कहना है कि वह सेवा प्रदाता की ओर से जिला अस्पताल में संविदा में कार्यरत था। वजह उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed