फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contract of two conductors and four drivers terminated

दो कंडक्टर और चार ड्राइवरों की संविदा समाप्त

Mon, 16 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Contract of two conductors and four drivers terminated
बांदा। पांच माह से बिना सूचना नदारद दो कंडक्टर और चार ड्राइवरों की संविदा समाप्त कर दी गई है। उधर, पांच अन्य ड्राइवर व कंडक्टरों को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। वरना संविदा समाप्त होगी।
विज्ञापन

रोडवेज के संविदा ड्राइवर फूलचंद्र यादव, पवन कुमार, सुभाष चंद्र शुक्ला, रमाशंकर पाल व कंडक्टर अंबुज, अंबरीश 24 नवंबर 2021 से बिना सूचना के नदारद हैं। परिवहन निगम ने 11 जनवरी 2022 को नोटिस जारी कर ड्यूटी में उपस्थित होने के आदेश दिए थे। इन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया। न ही ड्यूटी में उपस्थित हुए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) परमानंद ने पांचों कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

उधर, ड्राइवर राजेंद्र सिंह व रामबाबू और कंडक्टर अरुण पटेल, देवेंद्र कुमार, पवनेश कुमार भी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नोटिस का जवाब न देने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी गई। एआरएम ने बताया कि नोटिस का जवाब देने की डेट लाइन समाप्त होने के बाद संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed