फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Consumers remain worried due to closure of ATM during festival season

Banda News: त्योहार में एटीएम बंद होने से उपभोक्ता रहे परेशान

Mon, 20 Oct 2025 09:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 20 Oct 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Consumers remain worried due to closure of ATM during festival season
फोटो - 12 चौक बाजार के पास स्थित रामलीला मैदान के सामने एसबीआई के एटीएम का गिरा शटर। संवाद
बांदा। दीपावली पर बैंक बंद होने से ग्राहकों को कैश की दिक्कत न हो, इसके लिए बैंकों के प्रत्येक एटीएम में पर्याप्त नकदी की व्यवस्था की गई थी लेकिन त्योहार पर एटीएम ही बंद मिलने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। जनपद में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया गया। रविवार का दिन होने से बैंक बंद रहे। त्योहार पर नकदी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने एटीएम मशीनों की ओर रुख किया तो उन्हें मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

शहर के कई एटीएम बंद होने से उपभोक्ता नकदी के लिए यहां-वहां भटकते रहे। वहीं आगामी 22 व 23 अक्टूबर को परीवा व भैयादूज पर्व होने से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 व 26 अक्टूबर को भी बैंक आखिरी शनिवार व रविवार के चलते बंद रहेंगे। ऐसे में उपभोक्ताओं के पास सिर्फ शुक्रवार का दिन ही बचेगा, जिसमें वह बैंक से निकासी कर सकते हैं। हालांकि पर्व को देखते हुए जिले के सभी एडीएम मशीनों में पर्याप्त कैश जमा कराया गया था। लेकिन हीलाहवाली के चलते लोगों का इसका लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

----
त्योहार पर बैंकों के अवकाश को देखते हुए कैश क्षमता को बढ़ाया गया है। जिले के सभी एटीएम में पर्याप्त राशि की व्यवस्था कराई गई है। कोई भी एटीएम खाली न रहे इसके लिए व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। शहर में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के एटीएम में कैश पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रविशंकर, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed