फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congressmen protest, sent memorandum to the President

Banda News: कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

Tue, 07 Mar 2023 07:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 07 Mar 2023 07:29 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest, sent memorandum to the President
बांदा। भारतीयों के करोड़ों रुपये खतरे में डालने का आरोप लगाकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। एलआईसी के प्रबंधक को राष्ट्रपति को संबोधित दिए ज्ञापन में हिंडन बर्ग रिपोर्ट के आधार पर विस्तार से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू की अगुवाई में सोमवार को पार्टी के नेताओं ने एलआईसी भवन के सामने धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एलआईसी प्रबंधक को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में भारतीयों की कमाई के करोड़ों रुपये खतरे में डाले जा रहे हैं। कांग्रेस इसकी लड़ाई संसद में लड़ रही है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय कार्य समिति(जेपीसी) के तहत हिंडन बर्ग रिसर्च रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाए। धरना-प्रदर्शन में सीमा खान, केशव पाल, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता पप्पू, राजबहादुर गुप्ता, अशोक वर्धन, पवन देवी, अफसाना शाह, सीताराम कोटार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed