फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress workers burn effigy of Assam Chief Minister over his indecent remarks

Banda News: असम के मुख्यमंत्री की अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

Sat, 11 Apr 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burn effigy of Assam Chief Minister over his indecent remarks
फोटो- 08 पुतला दहन कर नारेबाजी करते कांग्रेसी। संवाद
बांदा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में था।
विज्ञापन



कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में शहर के अशोक लाट तिराहे पर यह विरोध प्रदर्शन हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष को लगातार परेशान कर रही है। हिमंता बिस्वा सरमा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। पवन खेड़ा के आवास पर सत्ता का दुरुपयोग कर छापेमारी की गई थी। उनके आवास से कांग्रेस पार्टी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज ले जाए गए।
विज्ञापन

ये दस्तावेज आज तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। कई पूर्व जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, रमेशचंद्र कोरी, भगवानदीन गर्ग, पवन देवी कोरी, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed