Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress responsible for drains falling into Mandakini: Swatantra Dev

मंदाकिनी में गिरने वाले नालों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : स्वतंत्र देव

Wed, 18 Oct 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Congress responsible for drains falling into Mandakini: Swatantra Dev
चित्रकूट। प्रदेश के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया मध्य प्रदेश समेत देश के जिन पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं वहां भाजपा की ही सरकार बनेगी। आम जनमानस विपक्षियों की चाल को समझ चुके हैं। चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में गिरने वाले नालों के लिए कांग्रेस कार्यकाल में बने होने का कारण बताया है। कहा कि जल्द ही मंदाकिनी प्रदूषण खत्म करने के लिए योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मप्र में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए यूपी के कैबिनेट मंत्री मंगलवार की सुबह चित्रकूट पहुंचे। भगवान कामदनाथ मंदिर के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। इसके बाद डाक बंगले में कार्यकर्ताओं से भेंट की। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि मप्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। चुनाव वाले अन्य राज्यों में भी भाजपा की सरकार बन रही है। विरोधी हार की खिसियाहट से अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि पैयुस्वनी व मंदाकिनी नदी का महत्व है। इसमें बढ़ता प्रदूषण चिंताजनक है। इसे दूर करने के लिए एक जिलास्तरीय ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी सहेजा गया है।
विज्ञापन

मंदाकिनी में गिरने वाले नालों के गंदे पानी को रोकने के लिए सवाल करने पर इसका ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा। कहा कि यह सब कांग्रेस शासन काल में बने हैं, जल्द ही इसमें भी सुधार किया जाएगा। जल जीवन मिशन व पेयजल योजना के कामों को लेकर सवाल पर कहा कि जल्द ही इसकी समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, रवि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, राजीव, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed