फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress District President and City President took over

कांग्रेस जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष ने संभाला पदभार

Fri, 06 Aug 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Congress District President and City President took over
बांदा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू व नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व चित्रकूट मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित कर पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन

कहा कि विस चुनाव नजदीक हैं। बूथों व सेक्टर से लेकर गांव, तहसील व जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं। कांग्रेस भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ आंदोलन करेगी। रणनीति तय की जा रही है। प्रांतीय सचिव व बांदा प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने कहा कि निष्ठावान व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए। पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र ने आश्वासन दिया कि एकजुट होकर सभी कांग्रेसी मजबूत फौज तैयार करेंगे।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ने एकजुटता का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला, मो. इदरीश, कुतैबाजमा द्वारिकेश मंडेला, पवन देवी, प्रदेश सदस्य मुमताज अली, राजबहादुर, जिला महासचिव सूरज बाजपेयी, शशिकांत अवस्थी, इंद्रेश जडिया, शब्बीर सौदागर, बनवारी लाल, जयपाल सिंह, सुखदेव गांधी, व्यापार कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश जड़िया, दीन दयाल प्रजापति, रामशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed