महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति करती हैं। राष्ट्रपति से सूखा पीड़ित सभी किसानों को कम से कम 50-50 हजार राहत राशि दिलाने, नहरें व नलकूप भरपूर क्षमता से चलाने की मांग की। कांग्रेस विधायक अजय राय पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों व रासुका की कार्रवाई वापस कर जेल से रिहा करने, प्रदेश में डेंगू के प्रकोप से हो रही मौतों पर अंकुश लगाने, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण रखने की मांग की। प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, राकेश सिंह, शोएब रिजवी, सुनील चौरसिया, कैलाशनाथ वाजपेयी, अरुण उपाध्याय, राजाराम गौतम, कुतैब जमा, वैश्य राजेश गुप्ता, शाकिर मंसूर, दिनेश गुप्ता रणजीत सिंह, नगर कमेटी के राजगोपाल सिंह, छेदीलाल धुरिया, अशोक सिंह चौहान, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, शब्बीर सौदागर रफत खान मौजूद रहे।