{"_id":"5dd03e388ebc3e54c76ea630","slug":"congress-and-rahul-gandhi-apologize-to-bjp-banda-news-knp526257064","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस और राहुल गांधी भाजपा से मांगें माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस और राहुल गांधी भाजपा से मांगें माफी
विज्ञापन
ाजपा के धरना सभा को संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता।
- फोटो : BANDA
बांदा। फ्रांसीसी कंपनी से भारत द्वारा खरीदे के गए 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद मामले में केंद्र की भाजपा सरकार को सुप्रीम कोर्ट से दोबारा क्लीनचिट मिलने पर भाजपा इसे भुनाने में जुट गई। साथ ही इस मामले में सरकार को घेरते रहे राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रही है।
बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में दायर सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया था। कहा था कि राफेल खरीद मामले में सीबीआई जांच या एफआईआर की जरूरत महसूस नहीं हुई। सुप्रीमकोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी के माफीनामे को स्वीकार कर लिया। इस आदेश के अगले ही दिन शनिवार को भाजपा ने जिला मुख्यालयों में कांग्रेस के विरुद्ध धरना और सभा कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट तिराहे पर आयोजित धरना सभा में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ राफेल मामले में ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में सार्वजनिक मंचों से मर्यादाहीन शब्दों के प्रयोग के लिए भी माफी मांगें। कांग्रेस ने संसद की कार्रवाई बाधित की।
विज्ञापन
जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट राफेल खरीद के बारे में दिसंबर 2018 में क्लीनचिट दे चुकी है। इसके बाद भी कांग्रेस झूठ बोलती रही। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्त ने कहा कि इसके पहले भी कांग्रेस कई मामलों में अदालत से मुंह की खा चुकी है। पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को देश हित से ज्यादा से अपना राजनीतिक स्वार्थ प्यारा है। अब दूध और पानी साफ हो चुका है।
धरना सभा को विजय बहादुर सिंह परिहार, उपाध्यक्ष संजय सिंह, विवेकानंद गुप्त, प्रेमनारायण द्विवेदी, महिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, नरेंद्र सिंह नन्ना, श्याम सिंह आदि ने भी संबोधित किया। पंकज रैकवार, पीएन वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, सीताराम वर्मा, स्वदेश गौरव शिवहरे, राजकुमार त्रिवेदी आदि शामिल रहे।