फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Confess to self-sacrifice

आत्मदाह के एलान पर पत्नी को किया कैद

Wed, 16 Jan 2019 12:00 AM IST
gaurav gaurav बांदा
बांदा Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 16 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Confess to self-sacrifice
वृद्धा सावित्री को समझाते तहसीलदार राजीव निगम। - फोटो : अमर उजाला
नरैनी (बांदा)। पति के शव के साथ आत्मदाह करने पर आमादा पत्नी को प्रशासन और पुलिस की सतर्कता ने बचा लिया। मामला ग्राम प्रधान के परिवार से जुड़ा है। कैंसर रोगी वृद्ध की मौत के बाद करीब 85 वर्षीय पत्नी आत्मदाह पर आमादा हो गई थी। बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की सरहद के पास स्थित कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में सोमवार की रात करीब 11 बजे मंगी यादव (91) पुत्र दादू की मौत हो गई। वह कई माह से कैंसर पीड़ित थे। उनका पौत्र राजकुमार यादव गांव का प्रधान है। पति की मौत के कुछ ही देर बाद सावित्री देवी (85) ने शव के साथ में आत्मदाह का एलान कर दिया। खबर फैलने पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसी बीच जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालय के अधिकारियों को खबर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स के साथ तहसीलदार (नरैनी) राजीव निगम और कोतवाली प्रभारी रवींद्र तिवारी शाहबाजपुर पहुंच गए। आत्मदाह की जिद पर अड़ी वृद्धा को बड़ी मशक्कत से समझाया और अपनी निगरानी में उसके पति के शव का मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे अंतिम संस्कार कराया। मुखाग्नि मृतक के बड़े बेटे रामनारायण ने दी। इस दौरान पूरे समय सावित्री के घर पर पुलिस का पहरा लगा रहा। बांदा में पुलिस ने सावित्री को नरैनी सीएचसी लाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावित्री के पांच पुत्र और दो बेटियां हैं। सभी शादीशु़दा हैं। तहसीलदार और कोतावली प्रभारी ने बताया कि गांव में पूरे तरह शांति है अफवाह सुनाने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस तैनात है। 


भीड़ ने रौंदे खेत
बड़ोखर बुजुर्ग। आत्मदाह की अफवाह ने शाहबाजपुर गांव के कई किसानों को लंबी चपत दी। सुबह से ही आसपास के गांवों से लोगों का आना शुरू हो गया। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर व पन्ना जिलों के गांवों से भी बड़ी तादाद में लोग पैदल पहुंचे। इन कथित तमाशाइयों ने खेतों को रौंद डाला। गेहूं, चना, सरसों आदि की फसल को नुकसान पहुंचा। उधर, सड़क पर भीड़भाड़ से जाम भी लगा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed