फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Conduct a survey of crop damage: DM

फसल क्षति का सर्वे कराएं : डीएम

Tue, 29 Sep 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 29 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Conduct a survey of crop damage: DM
बांदा। अतिवृष्टि से फसल नुकसान का क्षेत्रवार सर्वे कराकर पात्र किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। कोई भी प्रभावित किसान इससे वंचित न रहे। यह निर्देश जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कलक्ट्रेट में बाढ़ और अतिवृष्टि की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि अतिवृष्टि से तिल, उड़द और मूंग की फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने वास्तविक नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा। एसडीएम को जलभराव से प्रभावित गांवों और नालों के चोक स्थानों की सूची बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पीए सिस्टम सक्रिय रखने, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने को कहा। पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सीएचसी-पीएचसी में चिकित्सकों की उपलब्धता और प्रभावित गोशालाओं में पशुओं का टीकाकरण कराने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed