फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Conde in community toilet, empty of secretariat personnel

Banda News: सामुदायिक शौचालय में कंडे, सचिवालय कर्मियों से खाली

Fri, 24 Mar 2023 05:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Conde in community toilet, empty of secretariat personnel
फोटो-24बीएनडीपी-02 : घूरी गांव के सामुदायिक शौचालय में बंद ताला और बरामदे में भरे कंडे।
विज्ञापन

घूरी गांव में लोकपाल के निरीक्षण में खुली पोल, नहीं दिखाए गए अभिलेख
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बिसंडा ब्लाक क्षेत्र के घूरी गांव में ग्राम स्तरीय व्यवस्थाएं ध्वस्त पड़ी हैं। मनरेगा लोकपाल के आकस्मिक निरीक्षण में यहां चल रही अंधेरगर्दी उजागर हुई। ग्राम सचिवालय में अधिकांश कर्मी नदारद मिले। लोकपाल को अभिलेख भी नहीं दिखाए गए। ग्राम सचिवालय परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय में ताला और बरामदे में कंडे भरे मिले।
मनरेगा लोकपाल डॉ. नंदलाल शुक्ल ने शुक्रवार को यहां आकस्मिक निरीक्षण किया। पंचायत सचिवालय में सिर्फ पंचायत सहायक को छाेड़कर अन्य सभी कर्मचारी लापता मिले। बताया गया कि मनरेगा संबंधी अभिलेख प्रधान और सचिव के पास हैं। सचिवालय में कंप्यूटर नहीं है। अन्य उपकरण खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

ग्राम स्तरीय कर्मचारी, लेखपाल व एएनएम आदि सचिवालय कभी नहीं आते। ग्रामीणों ने बताया कि अपने छोटे कामों के लिए भी ब्लाॅक कार्यालय भागना पड़ता है। लोकपाल ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि गांव में ग्राम पंचायत सचिवालय मात्र सफेद हाथी साबित हो रहा है। भवन तक जाने का रास्ता नहीं है। रास्ते में दो फिट पानी भरा रहता है। केयर टेकर नत्थू प्रसाद के बारे में ग्रामीणों ने कहा कि कभी काम नहीं करते। सफाई कर्मी यदाकदा आता है। यहां सचिव पद पर प्रमोद कुमार वर्मा कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वह भी सचिवालय में उपस्थित नहीं रहते। गांव की सफाई भी बेहद घटिया मिली। लोकपाल ने कहा कि पूर्व सूचना के बाद भी कर्मचारी उनके निरीक्षण के दौरान नदारद रहे। लोकपाल ने निरीक्षण रिपोर्ट डीएम, सीडीओ, उपायुक्त (मनरेगा) और बीडीओ व डीडीओ को भेजकर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed