फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Conciliation in 5540 lawsuits in Lok Adalat

लोक अदालत में 5540 मुकदमों में सुलह-समझौता

Sat, 14 Sep 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Conciliation in 5540 lawsuits in Lok Adalat
लोक अदालत के पटलों का निरीक्षण करते जिला जज राधेश्याम यादव। - फोटो : BANDA
बांदा। जिला मुख्यालय और तहसीलों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 5540 मुकदमे सुलह-समझौते से निपटाए गए। 2,10,240 रुपये जुर्माना और 65,25,000 मोटर दुर्घटना क्लेम आरोपित किया गया। उधर, बैंकों ने भी 194 बकाएदारों के मामले सुलह-समझौते से निपटाते हुए 3,20,99,600 रुपये वसूल किए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला जज राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में जिला जज ने खुद 10 मामलों का सुलह-समझौते से निपटारा किया। इनमें पांच मोटर एक्सीडेंट क्लेम के थे। 11,95,000 बीमा कंपनियों से क्लेम दिलाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने पति-पत्नियों के बीच चल रहे मुकदमों में सुलह कराकर उन्हें एक साथ विदा कराया। जिला जज सहित नोडल अधिकारी श्रीकृष्ण यादव और विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भारतेंदु प्रकाश गुप्ता ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कुल 26 मामले निपटाए।
विज्ञापन

एडीजे प्रथम साकेत बिहारी दीपक ने तीन मामलों में 10,81,390 रुपये पीड़ित पक्ष को दिलाए। एडीजे द्वितीय बिजेंद्र कुमार शैलत ने चार एक्सीडेंट क्लेम सहित सात केस निपटाए। एडीजे तृतीय नीरज कुमार ने मोटर दुर्घटना के तीन वादों को निस्तारण किया। एडीजे चतुर्थ ने 10 मामलों का निस्तारण कर 5 लाख रुपये और पंचम एडीजे रमाकरन द्वितीय ने एक केस का निपटारा कर 5.65 लाख हर्जाना दिलाया। षष्ठम एडीजे मोहम्मद रिजवान ने तीन मुकदमों को निपटाकर 11.10 लाख रुपये पीड़ित पक्ष को दिलाए। सप्तम एडीजे पीके शर्मा ने मिसलेनियस के 8 मामलों का निस्तारण किया। त्वरित न्यायाधीश प्रथम नुपुर ने तीन मामलों में 5.70 लाख और त्वरित न्यायाधीश द्वितीय ऋषि कुमार ने पांच मामलों में 13,01,058 रुपये का जुर्माना निरुद्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीजेएम प्रथम संजय कुमार ने 61 केस निपटाकर 1,08,840 रुपये जुर्माना किया। सिविल जज/विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भारतेंदु प्रकाश गुप्ता ने चार केस निपटाए। इनमें तीन उत्तराधिकार के थे। उनमें 11,19,381 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए। एक लघु वाद में जुर्माना किया। अपर सीजेएम (रेलवे) प्रेमबहादुर सिंह ने 72 केस में 51,300 जुर्माना किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक व्यास ने 12 मामले निपटाए। पांच उत्तराधिकार के केस में 7,08,575 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए।
तीन सिविल वाद और चार लघु वाद भी निपटाए। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रामकिशोर तिवारी ने आठ मुकदमों का निपटारा करते हुए 25,34,825 रुपये पीड़ित पक्ष को दिलाए। सिविल जज (बबेरू) महेंद्र कुमार पांडेय ने 16 मामले और सिविल जज (अतर्रा) सर्वेश सिंह यादव ने 11 मुकदमों का निस्तारण कर जुर्माना किया। लोक अदालत में राजस्व विभाग की सभी अदालतों ने 5080 मुकदमों का निस्तारण किया। सबसे ज्यादा 3371 केस बांदा सदर तहसील में निस्तारित हुए। मुख्यालय में जिला जज ने सभी पटलों का निरीक्षण किया।

उधर, लोक अदालत में बैंकों ने भी अपने स्टाल लगा रखे थे। कुल 194 बकाएदारी के मामलों में सुलह-समझौता करके बकाएदारों से 3,20,99,600 रुपये वसूले। लोक अदालत से 5564 लोग लाभान्वित हुए। लोक अदालत में अधिवक्ता, वादकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed