फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Concern expressed over water crisis in mandal level public dialogue

बुंदेलखंड में पानी कम नहीं, कमी है संरक्षण की

Thu, 23 Jun 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Concern expressed over water crisis in mandal level public dialogue
Concern expressed over water crisis in mandal level public dialogue - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में सरकारी नीतियों और योजनाओं के दावों के बावजूद पानी का संकट दूर न होने पर विभिन्न संगठनों के पुरोधाओं ने चिंता जताई। कहा कि बुंदेलखंड सहित पूरे मंडल में पानी का संकट गहराता जा रहा है। इसके उपाय भी सुझाए गए। खेत और मेड़ में पौधरोपण पर जोर दिया गया। कहा गया कि बुंदेलखंड में बारिश कम नहीं है। कमी है तो इस पानी को संरक्षित करने की।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मंडल के चारों जिलों में जल संचयन और जल संरक्षण पर चर्चा हुई। 43 ग्राम पंचायतों से आए 150 समाजसेवियों और ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया। महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। स्वयंसेवी संगठन कासा (लखनऊ) के गौरव सोनकर ने मंडल में जल संकट के हालात बताने के साथ ही इसके उपायों पर भी चर्चा की। राज्य समन्वयक कमल कुमार ने कहा कि 22 से अधिक जनपदों में जन समुदायों के आजीविका सशक्तीकरण और जेंडर भेदभाव को दूर करने के लिए काम किया जा रहा है। अभियान संस्था निदेशक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस क्षेत्र में गरीबी और बेबसी साफ नजर आ रही है। उन्होंने इसके लिए समाज को आगे आने का आह्वान किया। साथ ही मंडल में किए गए सर्वे के आंकड़े पेश किए।
विज्ञापन

जन संगठनों के लोगों ने अपने सुझाव साझा किए। डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड में वर्षा कम नहीं होती। लेकिन यहां पानी का संरक्षण और संचय न होने से बारिश का पानी नदी-नालों में बह जाता है। उन्होंने गहरार नाला, चंद्रावल और मटौंध तालाब में जल संरक्षण के कराए गए कार्यों को वीडियो के माध्यम से दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा उपायुक्त रावेंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव ने भी संबोधित किया। जल योद्धा कहे जाने वाले उमाशंकर पांडेय ने मुख्य रूप से जल संकट की पूरी परिस्थितियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed