फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Computer engineer dies in road accident two days after engagement

Banda News: सगाई के दो दिन बाद कंप्यूटर इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

Fri, 03 Oct 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Computer engineer dies in road accident two days after engagement
फोटो- 07 शुभेंद्र विश्वकर्मा। फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
बांदा। सगाई के दो दिन बाद दशहरे पर गांव आ रहे कंप्यूटर इंजीनियर की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई। पूरा परिवार युवक की मौत पर बिलख उठा।
विज्ञापन

मूलरूप से जसपुरा थाना क्षेत्र के तनगामऊ गांव निवासी सूरज ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई माता-पिता के साथ कानपुर के श्याम नगर मोहल्ले में निजी मकान में रहते हैं। दशहरा के मौके पर उसका बड़ा भाई शुभेंद्र कुमार विश्वकर्मा (31) पैतृक गांव तनगामऊ बाइक से जा रहा था। बृहस्पतिवार की शाम 7ः30 बजे कुम्हरिया डेरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक भाई की बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

घायल हालत में शुभेंद्र ने परिजनों को मोबाइल फोन के जरिए सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जसपुरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। परिजनों के पहुंचने के बाद जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने भी देखने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि शुभेंद्र कंप्यूटर इंजीनियर के तौर पर एक कंपनी में काम करते थे। बताया कि नवरात्र पर्व के दौरान सप्तमी (29 सितंबर) को कानपुर में सगाई हुई थी। शादी की तारीख अभी तय नहीं थी। वह तीन भाइयों में बड़े थे और परिवार का भरण पोषण वही करते थे। जसपुरा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जिसके मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed