फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Complete the construction of substation within the time limit: DM

सबस्टेशन के निर्माण का काम समय सीमा में पूरा करें : डीएम

Fri, 16 May 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction of substation within the time limit: DM
बांदा। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन खैराडा, कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल महोखर और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डिंगवाही का निरीक्षण किया। अधिकारियों को ट्रांसमिशन के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल कार्य को शीघ्र शुरू कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम जे.रीभा ने कहा कि विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ कराया जाए। कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने पाए और शीघ्र पूरा कराए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महोखर के निरीक्षण में बच्चों के क्लासरूम, ठहरने के कक्ष, छात्रावास तथा भोजन तैयार करने के कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अध्यापकों को विद्यालय में इंटरनेट की व्यवस्था को सही कराए जाने के निर्देश दिए। विद्यालय की बालिकाओं को खेलकूद में प्रतिभाग करने के लिए किट एवं अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराए जाने के चीफ वार्डन को निर्देश दिए। डिंगवाही में निर्माणाधीन विद्यालय का एकेडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास के निर्माण कार्य को देखा। कार्य करने वाली कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण किया जाए तथा कार्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने पाए अन्यथा संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बीएसए सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed