फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Complete the construction of Panchayat buildings in 15 days: Rajbhar

पंचायत भवनों का निर्माण 15 दिन में पूरा कराए : राजभर

Sat, 03 May 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction of Panchayat buildings in 15 days: Rajbhar
सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते पंचायती राज मंत्री राजभर। - फोटो : स्रोत-प्रशासन
बांदा। पंचायत भवनों व शौचालयों का निर्माण गुणवत्ता के साथ 15 दिन में पूरा किया जाए। आरआरसी सेंटर चालू कराए जाएं। ये निर्देश प्रदेश के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडल के सभी जनपदों में शौचालय से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। सार्वजनिक शौचालय अधूरे हो तो उन्हें 15 दिन में पूरा करा लिया जाए। अधिकारियों को गांव-गांव में चौपाल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम नारायण की मृत्यु हो जाने पर पत्नी मंजू देवी को मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति करते हुए प्रमाण पत्र दिया। मॉडल गांवों में आरआरसी सेंटर जल्द शुरू कराने व अल्पसंख्यक कल्याण के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलाने के लिए विद्यालयों से तत्काल सूची प्राप्त करने को कहा। हर जिले में एक गोवर्धन प्लांट बनाए जाने तथा जिला पंचायत की आय को बढ़ाने के लिए वसूली करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य सहित अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन

वक्फ संपत्ति अल्लाह की, गरीब मुस्लिमों को भी मिले लाभ
वक्फ की संपत्ति अल्लाह की है। इसका लाभ सभी गरीब मुसलमानों को भी मिलना चाहिए। नए कानून में यही प्रावधान किया गया है। अभी तक चंद अमीर मुसलमान ही वक्फ के नाम पर कमाई करते रहे हैं। यह बात पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कही।राजभर ने नए वक्फ अधिनियम के एक सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव व उनकी पार्टी झूठ का पुलिंदा हैं। वह हमें बताएं कि सरकार की कौन सी ऐसी योजना है, जिसमें मुसलमानों को लाभ नहीं मिल रहा है। जो भी योजनाएं हैं, सभी में मुसलमानों को लाभ मिल रहा है। नए वक्फ बोर्ड में मुसलमानों के अलावा दो गैर मुस्लिमों को भी कमेटी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed