फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Complaint regarding extortion in the name of Aadhaar correction

Banda News: आधार संशोधन के नाम पर वसूली की शिकायत

Tue, 20 Oct 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 20 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding extortion in the name of Aadhaar correction
बदौसा। कस्बे और ग्रामीण अंचलों में आधार सेवाओं की बदहाली आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

नए आधार कार्ड बनवाने और नाम-पते सहित अन्य विवरण में संशोधन कराने के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। कस्बे के एक बैंक में सुचारू व्यवस्था न होने से आधार संबंधी कामकाज प्रभावित है। वहीं, ग्रामीणों संशोधन के नाम पर वसूली का आरोप लगा रहे हैं।
समस्या यहीं तक सीमित नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में घर पहुंचकर आधार अपडेट करने की सुविधा के नाम पर निर्धारित सरकारी शुल्क से अधिक रकम मांगे जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। स्थानीय संतोष कुशवाहा, देवकुमार, शाहनवाज खान, शानू सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि बैंक और अन्य अधिकृत केंद्रों पर आधार सेवाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही घर-घर जाकर आधार अपडेट करने वाले सेवा प्रदाताओं की कार्यप्रणाली की जांच कर निर्धारित सरकारी दिशा-निर्देशों और शुल्क का पालन कराया जाए। कहा कि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीणों की परेशानी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed