{"_id":"6e61ad814237a7d56738c21119de265b","slug":"compensation-to-the-dependents-of-the-victims-were-found-was-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतकों के आश्रितों को मिले मुआवजा, हादसे में हुई थी मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतकों के आश्रितों को मिले मुआवजा, हादसे में हुई थी मजदूरों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की शाम पुलिस लाइन तिराहे पर लोडर की टक्कर की बाइक सवार पुरुष और महिला मजदूर की मौत पर बड़ी संख्या में पड़ोसियों और स्वजातियों ने डीएम को ज्ञापन देकर दोनों मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद मांगी है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद देर रात तक जिला अस्पताल और शहर कोतवाली में मृतकों के परिजनों और पड़ोसियों का हुजूम लगा रहा। उनमें रोष इस बात का था कि दो लोगों को रौंदकर निकल जाने वाले वाहन को पुलिस नहीं पकड़ पाई। बुधवार को यह हुजूम कलेक्ट्रेट आया और सामूहिक हस्ताक्षरों से डीएम को ज्ञापन देकर दोनों मृतकों की घरेलू परिस्थितियां बताईं।
विज्ञापन
कहा कि दोनों के परिवार में छोटे बच्चे और शादी लायक लड़कियां हैं। मुखिया की मौत के बाद आश्रितों के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं। मांग की गई कि फरार लोडर को पकड़ा जाए और मृतकों के आश्रितों को तत्काल पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर मृतक चंदू की पत्नी सुभद्रा देवी (नोनिया मोहाल) और मृतक पार्वत का पुत्र कमलेश (झील का पुरवा) सहित ग्राम प्रधान सुरेश सिंह राजपूत (पल्हरी), पूर्व वार्ड मेंबर कल्लू सिंह राजपूत, राकेश राजपूत, बबलू राजपूत, मनोहर सिंह, संतोष कुमार, नत्थू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे। ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।