फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Compartment exams will be held on 20th on the lines of board exams

Banda News: बोर्ड की तर्ज पर 20 को होंगी कंपार्टमेंट परीक्षाएं

Sat, 06 Jul 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Compartment exams will be held on 20th on the lines of board exams
बांदा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा इस बार बेहद सख्ती के साथ होंगी। 20 जुलाई को डीएवी इंटर कालेज में होने वाली इस परीक्षा में 380 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह की पाली में हाईस्कूल व शाम को पाली में इंटर के परीक्षार्थी पेपर दे सकेंगे।
विज्ञापन




यूपी बोर्ड में कम अंक पाने वाले परीक्षार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षाएं करा रहा है। माध्यमिक शिक्षा सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश जारी किए हैं। हाईस्कूल में इस बार 207 परीक्षार्थी इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। जबकि इंटरमीडिएट में 173 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा प्रथम पपाली में सुबह आठ से 11.15 बजे तक होंगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा शाम की पाली में इसी दिन दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक होंगी। इसके लिए डीएपी इंटर कॉलेज को सेंटर बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि केंद्र में परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक व निरीक्षकों के अलावा अन्य बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं पा सकेंगे। केंद्र के बाहर बाहरी व्यक्ति नजर नहीं आएंगे। परीक्षा में अंदर मोबाइल, पेजर व इलेक्ट्रानिक्स उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा कक्षों में वाइस रिकार्डर युक्त सीसी कैमरे व राउटर क्रियाशील रहेंगे। मुख्य परीक्षा की ही तरह प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में रखवाए जाएंगे। यहां भी सीसी कैमरे से निगरान होगी। केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बंडल खोले जाएंगे। परीक्षार्थी विभागीय वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed