फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Communicable disease started again after getting dengue

डेंगू मिलने पर फिर शुरू किया गया संचारी रोग पखवारा

Sun, 17 Nov 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Communicable disease started again after getting dengue
बांदा। डेंगू से हो रही मौतों और लगातार मिल रहे मरीजों के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने संचारी रोग पखवारा फिर मनाने के निर्देश दिए हैं। यह शनिवार (16 नवंबर) से शुरू हो गया। 30 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए कई विभागों की ब्लाक तथा जिला स्तर पर संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बांदा जिले में अब तक डेंगू के चार मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में कई स्थानों पर डेंगू के मरीज और लार्वा मिलने पर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पुन: संचारी रोग पखवारा शुरू किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि बांदा सहित प्रदेश के कई जिलों में डेंगू मरीज और लार्वा मिलने पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में समीक्षा बैठक में व्यापक प्रभावी उपाय और अभियान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस अभियान में जलभराव रोकने, सफाई, कचरा निस्तारण और शुद्ध पेयजल पर जोर दिया जाएगा। संचारी रोगों जैसे मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग सहित शिक्षा, नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास, कृषि, सिंचाई, बाल विकास एवं पुष्टाहार इत्यादि कुल 10 विभाग मिलकर काम करेंगे। ब्लाक और जिला स्तर पर समन्वय समितियों का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेक्टर जनित रोग सलाहकार प्रदीप कुशवाहा ने बताया कि बांदा जिले में अब तक डेंगू के चार मरीज मिले हैं, जो तिंदवारी, बबेरू, महुआ और नरैनी ब्लाक के हैं। उन्होंने कहा कि ये बाहरी जिलों में डेंगू का शिकार होकर यहां आए थे। एक की मृत्यु हो गई और चार का उपचार किया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि इनके अलावा 17 डेंगू के संभावित (एनएस-1) भी पाए गए हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। यह स्वस्थ हैं। जिन इलाकों में यह मरीज पाए गए हैं वहां हाउस इंडेक्स सर्वे के साथ लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव कराया गया है। मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में डेंगू की प्राथमिक जांच मुफ्त की जा रही है।

डेंगू का एक और मरीज भर्ती
बांदा। जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला जारी है। नरैनी सीएचसी क्षेत्र के पौसरा पुरवा निवासी सुशील कुमार (25) पुत्र रामेश्वर को बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने शुक्रवार की रात उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्राथमिक जांच में डेंगू से ग्रसित पाया गया। अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. हृदयेश पटेल ने बताया कि 50 से ज्यादा डेंगू मरीजों का यहां इलाज किया गया। इनमें बबेरू सीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद अनवर भी शामिल हैं। कई मरीजों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed