{"_id":"691b67c7b69385ad640ccae5","slug":"committed-suicide-due-to-harassment-and-pressure-of-forced-marriage-report-banda-news-c-212-1-sknp1006-136264-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: उत्पीड़न व जबरन शादी के दबाव से परेशान होकर की थी खुदकुशी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: उत्पीड़न व जबरन शादी के दबाव से परेशान होकर की थी खुदकुशी, रिपोर्ट
Mon, 17 Nov 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं कक्षा की स्कूली छात्रा की मां ने सीओ बबेरू को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके गांव का ही युवक कार्तिक उसकी बेटी का लगातार पीछा करता था। शादी का दबाव बनाता था। आरोपी कार्तिक ने एक माह पहले घर से अतर्रा के एक कालेज में पढ़ने जा रही पुत्री का रास्ता रोककर उसकी मांग में जबरन सिंदूर तक भर दिया था।
विरोध करने पर उसने मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इसी के साथ युवक पुत्री के मोबाइल पर भी लगातार फोन करके उससे मिलने और बात करने के लिए मजबूर करता रहा। मां ने बताया कि लगातार उत्पीड़न और डर से क्षुब्ध होकर 30 अक्टूबर को बेटी ने जहर खा लिया, जिससे उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि थाना बिसंडा में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ बबेरू सौरभ सिंह के निर्देश पर थाना बिसंडा पुलिस ने आरोपी कार्तिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।