फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Commissioner reached the village of brothers who went to meet CM

सीएम से मिलने गए भाइयों के गांव पहुंचे कमिश्नर

Tue, 05 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Commissioner reached the village of brothers who went to meet CM
बड़ेहा स्योढ़ा गांव में दोनों भाइयों से मुलाकात करते कमिशभनर दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : BANDA
नरैनी। महुआ ब्लॉक के बड़ेहा स्योढ़ा गांव के दो भाइयों के घर कमिश्नर कई सौगातें लेकर पहुंचे। तत्काल आर्थिक मदद दी और कोटेदार से राशन दिलाया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि गांव के जयपाल और मुन्नीलाल एक हफ्ते पहले गांव से लखनऊ तक दंडवत परिक्रमा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गए थे। दोनों भाई दो दिन पहले गांव लौटे हैं। दोनों भाइयों द्वारा मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में दी गई समस्याओं का निस्तारण करने सोमवार को दोपहर बाद मंडलायुक्त दिनेश सिंह गांव पहुंच गए। उन्होंने दोनों 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद और फल दिए।
जयपाल ने बताया कि वह भूमिहीन है। मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। घर के दरवाजे निकली विद्युत लाइन के तार झूलते दिखाए। कहा कि कभी भी उनके घरों में आग लग सकती है। मंडलायुक्त ने एसडीएम रावेंद्र सिंह से कहा कि गांव के रकबा में जमीन तलाश कर पट्टा दिया जाए।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी महुआ संजीव बघेल को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास और शौचालय नियमत: दिया जाए। राशन कार्ड में कम यूनिट चढ़े होने के कारण मौके पर बैठकर यूनिट बढ़वाए। गांव के कोटेदार से राशन भी दिलवाया। प्रधान प्रदीप द्विवेदी, लेखपाल, सचिव रमेश चंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed