{"_id":"ac97ec2badf679d56cda6759b99cea5c","slug":"commissioner-met-atarra-ward-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतर्रा पालिकाध्यक्ष के अधिकार सीज हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतर्रा पालिकाध्यक्ष के अधिकार सीज हों
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा नगर पालिका सदस्यों ने मंगलवार को मंडलायुक्त से मुलाकात की और पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन देकर नगर पालिका अतर्रा में किए गए घोटालों की जांच में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। साथ ही अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज करने का अनुरोध किया। अतर्रा में इस मुद्दे पर वार्ड सदस्य 15 जून से अनशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा कि अतर्रा थाना परिसर में बनी सीसी रोड की सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा की गई जांच में 1.74 लाख की हेराफेरी पकड़ी गई, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई। नाला सफाई मशीन और फागिंग मशीन में ज्यादा भुगतान किया गया।
विज्ञापन
सदस्यों ने आरोप लगाया कि बिजली सामग्री खरीद में 29 लाख रुपये का गलत भुगतान किया गया है। एसडीएम ने इसकी पुष्टि की है। सदस्यों द्वारा की गई शिकायतें लंबित हैं। उनकी टीएसी जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज हो और अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज किए जाएं।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वाले सदस्यों में राजेंद्र चौरसिया, राकेश पयासी, रमेशचंद्र साहू, राजाराम तिवारी, छत्रपाल कोटार्य, लवकुश पटेल, इंद्रपाल यादव, रामनरेश गुप्ता, राधा कोटार्य, सुमन देवी चौरसिया, गीता यादव, कुंती देवी गुप्ता, मीरा नामदेव, निर्मला वाजपेई और शासन द्वारा मनोनीत किए गए सदस्य सुनील गुप्ता, राजबहादुर कुशवाहा और सुखदेव प्रसाद यादव शामिल रहे। ज्ञापन देने समय सपा नेता बृजभूषण यादव, नगर अध्यक्ष संजय साहू, दादू गुप्ता, विजय गुप्ता आदि भी शामिल रहे।