फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Commission paid two hundred PM PM accommodation

कमीशन की भेंट चढे़ दो सैकड़ा पीएम आवास

Thu, 28 Nov 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Commission paid two hundred PM PM accommodation
प्रधानमंत्री आवास योजना क्षेत्र के 56 गांवों में कमीशन खोरी और संबंधित विभागों की लापरवाही से परवान नहीं चढ़ पा रही। लगभग दो सैकड़ा आवास अधूरे हैं। लाभार्थी को मिलने वाले एक लाख 35 हजार रुपये खातों से निकाले जा चुके हैं। फिर भी आवास अधूरे हैं।
विज्ञापन

पिपरगवां ग्राम पंचायत सदस्य राधेश्याम वर्मा की पत्नी सुमेरिया के नाम प्रधानमंत्री योजना का आवास आवंटित है। यह अधूरा है। राधेश्याम का कहना है कि कुछ रकम कमीशन में चली गई।
विज्ञापन

वरना आवास निर्माण पूरा हो जाता। उधर, कुछ लाभार्थियों ने आवास का पैसा इलाज और दूसरे कामों में खर्च कर डाला। मिरगहनी गांव की भाग्यवती देवी पत्नी शिवबली आरख ने बताया कि योजना का पैसा आने के बाद वह अचानक बीमार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा इलाज में खर्च हो गया। आवास अधूरा रह गया। इसी गांव की रामकुमारी पत्नी देवीचरण धुरिया ने आवास का पैसा मई में हुई अपनी बेटी की शादी में खर्च कर दिया। आवास अधूरा पड़ा है। इनके अलावा बनवारीलाल (पिपरगंवा), महेश विश्वकर्मा (मिरगहनी), चंदन प्रजापति व रामेश्वर सविता (भिड़ौरा) के आवास भी अधूरे पडे़ है।

उधर, खंड विकास अधिकारी पियूष मोहन श्रीवास्तव प्रधानों और सचिवों की तरफदारी में हैं। उन्हें क्लीन चिट देते हुए कहा कि प्रधान और सचिव पर आरोप लगाने लाभार्थी खुद खाते से पैसा निकाल कर खा गए।
प्रधान व सचिव पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किश्त लेकर निर्माण न कराने वालों लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed