फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Collectorate personnel should work according to the policies of the government

शासन की नीतियों के अनुरूप काम करें कलक्ट्रेट कर्मी

Thu, 24 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Collectorate personnel should work according to the policies of the government
मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत करते जिलाध्यक्ष विनोद कुमार। - फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट कर्मियों से कहा है कि शासन की नीतियों के अनुरूप काम करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संघ कर्मचारियों के हित में एकजुटता के साथ कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को यहां भ्रमण पर आए प्रांतीय अध्यक्ष का संघ की बांदा यूनिट ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित संघ भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश कुमार निगम और प्रांतीय महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा भी थे। अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में कलक्ट्रेट संघ कर्मचारियों के हित में जिम्मेदारी से काम कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि एकजुट होकर अपने सरकारी कार्य जिम्मेदारी से निपटाएं। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने प्रांतीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें संघ की स्थानीय गतिविधियों से अवगत कराया। अध्यक्ष के साथ महामंत्री पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने प्रांतीय अध्यक्ष श्री त्रिपाठी और उपाध्यक्ष व महामंत्री को स्मृति चिन्ह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष शशि कुमार, संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र दुबे, प्रचार मंत्री बुशरा खानम, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता सहित सदस्यों में कपिल कुमार, अखिलेश कुमार, संतोष, रामशरण साहू, आशुतोष कुमार, संजय कुमार श्रीवास्तव, ओमशिव दीक्षित, सुभाष, ओमप्रकाश, मंजू अग्रवाल, जयश्री, कुमारी अंजली सिंह, कुमारी जागृति निगम आदि शामिल रहे। संचालन सूरज पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed