फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cold fury continues, 11 more lives

ठंड का कहर जारी, 11 और की गई जान

Mon, 30 Dec 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cold fury continues, 11 more lives
बांदा। डेढ़ दशकों से भी ज्यादा अरसे के बाद 3 डिग्री न्यूनतम तापमान की ठंड से जूझ रहे चित्रकूटधाम मंडल को दूसरे दिन भी कोई राहत नहीं मिली। 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की दिशा में चल रही हवाओं की शीतलहर ने पूरे मंडल का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया। कड़ाके की ठंड से चित्रकूटधाम मंडल और जालौन में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में हमीरपुर के चार, बांदा, चित्रकूट, जालौन के दो-दो और महोबा के एक व्यक्ति शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी 2 या 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। उधर, बांदा जनपद में 24 घंटे के दौरान एक किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

लगभग 17 वर्षों के बाद न्यूनतम 3 डिग्री पारा शनिवार को रिकार्ड किया गया था। पूरे मंडल की 45 लाख से ज्यादा आबादी ठंड से बुरी तरह कांप उठी। सर्दी का यह सितम रविवार को भी जस का तस बना रहा। दिन को कई घंटे निकली धूप से तापमान में कोई सुधार नहीं हुआ। गलन में लोग ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान भी 17 से 18 डिग्री के आसपास टिका रहा। सूर्यास्त होते ही पूरी रात और सुबह देर तक कोहरे ने ठंड को और जानलेवा व कष्टदायी बना दिया।
विज्ञापन

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मौसम वैज्ञानिक डा. दिनेश साहा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम की हवाएं ठंड ला रही हैं। पहाड़ों में लगातार बर्फबारी हो रही है। फिलहाल जल्दी तापमान में बड़े सुधार की संभावना नहीं है। डा. साहा ने कहा कि ऐसे मौसम में चना, मटर, सरसों और आलू की फसलों को पाला पड़ने का डर है। किसान एक प्रतिशत गंधक का छिड़काव करें। इससे पाला से बचत होगी। साथ ही खेतों की मेड़ पर उत्तर-पश्चिम की ओर आग जलाकर धुआं करें। उन्होंने बताया कि हरी सब्जियों में पानी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे जमालपुर गांव निवासी रामकुमार खेंगर (64) की रविवार को तड़के ठंड से मौत हो गई। वृद्धाश्रम में शनिवार को उसकी हालत बिगडने पर वृद्धाश्रम प्रबंधक श्यामकिशोर ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका पुत्र दिनेश कुमार भी आ गया। कुछ देर बाद में रामकुमार की मौत हो गई। पुत्र शव लेकर गांव चला गया। वह पिछले दो वर्षों से वृद्धाश्रम में था।

उधर, तिंदवारी क्षेत्र के बरेठी कलां में खेत की रखवाली कर रहे बुद्धन प्रजापति (65) पुत्र खनुवा की शनिवार को देर रात ठंड लग गई। वह घर आया और बेहोश हो गया। कुछ ही देर में घर पर ही मौत हो गई। उसके पास सवा दो बीघा जमीन थी। ग्राम प्रधान बिंदा प्रसाद ने तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल तथा थानाध्यक्ष को सूचना दी। बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, अतर्रा क्षेत्र के महादेव पुरवा का मनोज (30) पुत्र रामकिशन रविवार को अतर्रा बाजार करने आया था। यहां ठंड से बेहोश होकर गिर पड़ा। एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed