{"_id":"a9405b1fc4974df531ca39bff0a90e15","slug":"cold-and-fog-on-the-steering-of-the-roadways-bus-driver-will-not-undermine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड और कोहरे में रोडवेज बस की स्टेयरिंग पर कमजोर चालक नहीं बैठेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड और कोहरे में रोडवेज बस की स्टेयरिंग पर कमजोर चालक नहीं बैठेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
कोहरे और कड़ाके की ठंड में कमजोर चालकों को बस की स्टेयरिंग नहीं थमाईं जाएंगी। लंबी दूरी की बसों के समय में भी फेरबदल किया गया है। खिड़कियों के शीशे दुरुस्त कराने के साथ ही बस की रफ्तार पर भी लगाम लगाई गई है।
विज्ञापन
परिवहन निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोहरे और ठंड में फैसला किया है कि किसी भी तरह के रोगी या कमजोर चालकों को बस चलाने की ड्यूटी नहीं दी जाएगी। बूढ़े ड्राइवर इन बसों की स्टेयरिंग पर नहीं बैठ सकेंगे। कोहरे की धुंध में उन्हीं चालकों को ड्राइवर की सीट पर बैठाया जाएगा, जिनकी निगाहें तेज हैं।
विज्ञापन
उधर, निगम ने लंबी दूरी वाली बसों के संचालन समय में भी फेरबदल किया है। बांदा डिपो से जाने वाली राठ-दिल्ली और कानपुर-दिल्ली बसें अब सुबह 6 बजे रवाना होंगी। अब तक यह दोपहर 12 बजे यहां से रवाना होती थीं और आधी रात के बाद करीब 1:30 बजे दिल्ली पहुंचती थीं।
विज्ञापन