फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CM Yogi will review for 24 hours in Bundelkhand

24 घंटे बुंदेलखंड में रहकर समीक्षा करेंगे सीएम योगी

Sat, 07 Dec 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will review for 24 hours in Bundelkhand
सीएम आगमन की तैयारी बैठक लेते डीएम हीरा लाल। - फोटो : BANDA
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ रविवार (8 दिसंबर) को बुंदेलखंड में होंगे। दोनों मंडल मुख्यालयों झांसी और बांदा में समीक्षा बैठकें करेंगे। ढाई वर्ष से ज्यादा के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में योगी की चित्रकूटधाम मंडल में चौथी समीक्षा बैठक होगी। बुंदेलखंड के सातों जिले के अधिकारी समीक्षा बैठक में पेश करने के लिए आंकड़े तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ रविवार को बुंदेलखंड (झांसी व चित्रकूट मंडल) में तकरीबन 25 घंटे बिताएंगे। वे शनिवार (7 दिसंबर) को दिन में 2 बजे झांसी पहुंचेंगे। उसी दिन झांसी मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम भी वहीं होगा।
विज्ञापन

अगले दिन 8 दिसंबर को झांसी से चलकर दोपहर 12.50 बजे बांदा आएंगे। पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकाप्टर उतरेगा। संभावना है कि कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण करें। विश्वविद्यालय में तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। वहां के बाद मुख्यमंत्री मवई स्थित सर्किट हाउस में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। किसी गोशाला का भी निरीक्षण कर सकते हैं। हालांकि उनके मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में फिलहाल सिर्फ समीक्षा बैठक ही शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले भी मुख्यमंत्री झांसी और बांदा में समीक्षाएं कर चुके हैं। चित्रकूटधाम मंडल में उनकी यह चौथी समीक्षा है। इसके पूर्व वह दो बैठकें चित्रकूट (कर्वी) में और एक समीक्षा बैठक बांदा में कलक्ट्रेट में कर चुके हैं। पिछली बैठकों में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि अगली बैठक या निरीक्षण में कोई खामी या गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई करेंगे। इसी चेतावनी के मद्देनजर मंडल के सभी अधिकारी आंकड़ों की बाजीगरी में तेजी से जुट गए हैं। मुख्यमंत्री के संभावित निरीक्षण स्थलों और योजनाओं के आंकड़े तैयार किए जा रहे हैं।
मंडलायुक्त ने दिए प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
बांदा। मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने शुक्रवार को मंडल के चारों जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को जारी पत्र में मुख्यमंत्री के आगमन और समीक्षा बैठक का हवाला देकर कहा है कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर लें।
शुक्रवार से ही इसकी तैयारियां शुरू हो गईं। खासकर अन्ना पशु, शौचालय, पीएम व सीएम आवास, मनरेगा, पेयजल, सिंचाई, चिकित्सा, आयुष्मान, श्रमिक व व्यापारी पेंशन योजना आदि के आंकड़े तैयार किए जा रहे हैं। शुक्रवार को पूरा दिन विकास भवन स्थित कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। रात को भी कार्यालय खोलकर प्रगति रिपोर्ट तैयार करने की तैयारी है।
झांसी से बांदा तक मुख्यमंत्री यूं रहेंगे व्यस्त
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर (शनिवार) को दोपहर 3 बजे तक कानपुर में रहेंगे। वहां से उनका हेलीकाप्टर 1.10 पर झांसी के लिए रवाना होगा। 2.05 बजे झांसी आएंगे। झांसी में मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी का उद्घाटन, स्थलीय निरीक्षण, मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद रात्रि विश्राम झांसी सर्किट हाउस में करेंगे।
8 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक झांसी मेडिकल कालेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12.10 बजे झांसी से रवाना होकर 12.50 बजे बांदा पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे। यहां से एक बजे सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। आधा घंटा सर्किट हाउस में उनका समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 1.30 से 3.00 बजे तक सर्किट हाउस में चित्रकूटधाम मंडल की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के तुरंत बाद हेलीपैड के लिए रवाना होकर लखनऊ कूच कर जाएंगे।
जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे लंच
बांदा। मुख्यमंत्री योगी के साथ जिले के जनप्रतिनिधि रविवार दोपहर लंच करेंगे। माना जा रहा है कि इसी दौरान वे मुख्यमंत्री से मन की बात बयां करेंगे। उधर, डीएम हीरालाल ने सभी अफसरों को खबरदार किया है कि अपने कार्यालयों को चुस्त-दुरुस्त और साफ-सुथरा कर लें। मुख्यमंत्री किसी भी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर सकते हैं। गंदगी या खामी मिली तो अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री का कृषि विश्वविद्यालय में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। कहा कि किसी पशु आश्रय केंद्र का भी आकस्मिक निरीक्षण कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि सभी विभाग शनिवार तक प्रगति रिपोर्ट तैयार कर उन्हें अवगत कराएं। इन सब कार्यों में लापरवाही या ढिलाई बरती तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

बैठक में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम संजय कुमार (न्यायिक), सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, उपायुक्त मनरेगा केके पांडेय, उप निदेशक कृषि एके सिंह, पीडी आरपी मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, एक्सईएन डीएन यादव, रामआसरे दोहरे व सुमंत कुमार (पीडब्ल्यूडी), अरविंद श्रीवास्तव (जल संस्थान), अरविंद पांडेय (केन कैनाल), जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी प्रीतीलता, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed