{"_id":"5f5128348ebc3e53ad50249f","slug":"cm-will-review-the-development-of-chitrakootham-division-today-banda-news-knp580519479","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटधाम मंडल के विकास की आज समीक्षा करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटधाम मंडल के विकास की आज समीक्षा करेंगे सीएम
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (4 सितंबर) को चित्रकूटधाम मंडल में निर्माण संबंधी विकास कार्यों की समीक्षा वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे। इसमें मंडल के सभी सांसदों, विधायकों सहित मंडलायुक्त और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। मंडलायुक्त ने निर्धारित एजेंडे पर अधिकारियों को पूरी तैयारी के निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि शुक्रवार को शाम साढ़े 6 बजे मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चित्रकूटधाम मंडल में 50 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं, स्मार्ट सिटी और अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), एक्सप्रेस वे, खाद की उपलब्धता, घर-घर नल योजना तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की मंडल स्तरीय समीक्षा करेंगे।
इसके अलावा जिला स्तर पर जिलाधिकारियों से 10 से 50 करोड़ तक की परियोजनाओं सहित उपरोक्त सभी योजनाओं और सांसद व विधायक निधि की समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी। मंडल स्तर की जानकारियों का प्रस्तुतीकरण मंडलायुक्त करेंगे। इसके बाद डीएम व सीडीओ अपने जनपदों की रिपोर्ट पेश करेंगे।