{"_id":"9c6d08883745915f4c17ee587870a615","slug":"cm-magnification-power-negligence-corporation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने बिजली बढ़ाई, कारपोरेशन ने लापरवाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने बिजली बढ़ाई, कारपोरेशन ने लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुंदेलखंड को सूखे के मद्देनजर भरपूर 24 घंटे बिजली देने का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आदेश जारी होते ही बुंदेलखंड में बिजली की स्थिति और चौपट हो गई है। पावर कारपोरेशन के अभियंताओं की लापरवाही और आराम तलबी सीएम के आदेशों पर भारी साबित हो रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने गांवों को 24 घंटे और मंडल मुख्यालय को 20 तथा जिला मुख्यालयों को 18 घंटे बिजली देने का आदेश हाल ही में दिया है लेकिन इस आदेश के बाद भी चित्रकूटधाम मंडल में बिजली व्यवस्था और चरमरा गई है। पिछले कई दिनों से मंडल मुख्यालय के कई-कई इलाके 18 से 24 घंटे तक अंधेरे में रहे हैं। हाल ही में लाखों रुपये की कीमत वाले नए उपकरण पीलीकोठी सब स्टेशन में लगाए जाने के बाद यह और चौपट हो गया है। इस फीडर से मुख्य बाजार समेत शहर के करीब एक दर्जन इलाके जुड़े हैं।
विज्ञापन
उधर, जल संस्थान को जलापूर्ति और शहर के दर्जन भर मोहल्लों को बिजली आपूर्ति करने वाले भूरागढ़ फीडर की भी यही हालत है। हैरत की बात यह है कि फीडर कई-कई घंटे बंद हो रहे हैं। फाल्टों की भरमार है। मुख्य अभियंता ही इन सब हालात से अनभिज्ञ हैं। उनके अधीनस्थ उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहे। उधर, उपभोक्ताओं में पावर कारपोरेशन के साथ प्रदेश सरकार के प्रति भी रोष पनप रहा है।
विज्ञापन