फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CM interacted with Bundeli female head

बुंदेली महिला प्रधान से सीएम ने किया संवाद

Fri, 28 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
CM interacted with Bundeli female head
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में बुंदेलखंड के सात जनपदों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर के 2888 ग्राम प्रधान शामिल रहे। सिर्फ ललितपुर जनपद की एक मात्र महिला प्रधान से सीएम ने वर्चुअल संवाद किया। गांव विकास पर उनकी प्राथमिकताएं जानीं। अन्य जनपदों के प्रधान दर्शक/श्रोता की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल और झांसी मंडल के सात जनपदों में 2888 ग्राम पंचायतों से प्रधान जीत कर आए हैं। मुख्यमंत्री के शुक्रवार को आयोजित वर्चुअल संवाद में प्रदेश के 10 ग्राम पंचायतों से 20 प्रधानों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

झांसी व चित्रकूट मंडल में महज ललितपुर जनपद की एक महिला प्रधान को सीएम से संवाद का अवसर मिल सका। सीएम ने प्रधान अंकिता को पहले जीत की बधाई दी। फिर कहा कि युवा शक्ति का इस्तेमाल वह गांव के विकास में करें। गांवों में कोरोना महामारी पर जीत के लिए प्रधानों का सहयोग जरूरी है। अन्य जनपदों के प्रधानों को सीएम से संवाद का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नेटवर्क की दिक्कत से ज्यादातर ग्राम प्रधान मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम को नहीं देख सके। कई अशिक्षित प्रधान संवाद कार्यक्रम से जुड़ ही नहीं सकें, जबकि शासन के आदेश थे कि प्रत्येक ग्राम प्रधान के साथ पंचायती राज विभाग का एक कर्मचारी मौजूद रहेगा। जो प्रधान को लिंक और मोबाइल पर आईडी और पासवर्ड डालकर संवाद से जोड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। काफी प्रयास के बाद भी कई प्रधान संवाद कार्यक्रम से नहीं जुड़ सके।
सचिवालयों में हो बैठक और नियमित कामकाज
बांदा। गांव की नई सरकार के मुखिया से प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद में चर्चा की शुरुआत महामारी से की। सीएम ने संवाद कार्यक्रम में कहा कि कोरोना ने गांवों का रुख किया है। बुंदेलखंड के सातों जनपदों के गांवों में अब तक 6589 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 6,472 लोगों को आइसोलेट किया गया। 11 लोगों की मौत हुई।
कोरोना पर विजय प्रधानों के सहयोग से ही पाई जा सकती है। टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता व सैनिटाइजेशन को भी कहा। कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में सचिवालय भवन नहीं थे वहां नए सचिवालय भवन बनवाए गए हैं। बुंदेलखंड में 358 नए सचिवालय भवन बनवाए गए हैं। ग्राम सभा की बैठक व नियमित कामकाज सचिवालय भवन से की जाए।

सीएम ने 30 मिनट के संबोधन में मनरेगा, शौचालय, पानी, बिजली, सड़क सहित राशन वितरण पर भी चर्चा की। पंचायती राज विभाग के मुताबिक सीएम ने ये बातें ललितपुर प्रधान से संवाद के दौरान कहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed