फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CM did not Natthu relief to the dependents

नत्थू के आश्रितों को नहीं मिली सीएम की राहत

Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
CM did not Natthu relief to the dependents
डीएम की ड्योढ़ी पर आए भूख से मरने वाले दलित नत्थू की पत्नी व बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। भूखे नत्थू की मौत के बाद उठे सियासी भूचाल पर अगले ही दिन मुख्यमंत्री द्वारा मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा फिलहाल कोरी साबित हो रही है। एक पखवारा बीत जाने के बाद मृतक की विधवा और बच्चों को धेला नहीं मिला।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की इस मदद की जानकारी मृतक के परिजनों ने उनके घर जाकर सपा जिलाध्यक्ष और डीएम ने दी थी। शनिवार को मृतक के पूरे परिवार ने डीएम की ड्योढ़ी पर दस्तक देकर घोषित मदद दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


नरैनी क्षेत्र के मूंगुस का पुरवा गांव में एक मई को दलित नत्थू पड़ोसी गांव ऐला सरकारी राशन लेने जा रहा था। उसके घर चार दिनों से फाकाकशी चल रही थी। चूल्हा नहीं जला था। भूखे पेट डेढ़ किलोमीटर दूरी का सफर तय करते समय रास्ते में हैंडपंप से पानी पीते ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले और प्रमुखता से यह खबर प्रकाशित की थी। इस पर अगले ही दिन सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और उसके अगले दिन डीएम योगेश कुमार मूंगुस का पुरवा में मृतक के आश्रितों से मिले थे और उन्हें बताया था कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत की है, लेकिन धीरे-धीरे करके पूरा पखवारा बीत चुका है।


अब तक नत्थू की विधवा या बच्चों को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पांच लाख रुपये नहीं मिले। शनिवार को मुन्नी अपने सभी बच्चों के साथ बांदा आई और डीएम आवास गई। डीएम जिले से बाहर होने से नहीं मिल सके। विधवा मुन्नी ने अपने अर्जी डीएम के आवास पर उनके विशेष कार्याधिकारी को सौंप दी। इसमें मांग की है कि घोषित सहायता राशि उसे प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed