{"_id":"5740a4f74f1c1be71fac75f8","slug":"clothes-washing-old-woman-bitten-by-a-monkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े धो रही वृद्धा को बंदर ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े धो रही वृद्धा को बंदर ने काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बंदरों की दहशत
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकते जंगली जानवर अब हमलावर हो गए हैं। हैंडपंप पानी पीने आए बंदर ने वृद्धा को काटकर लहूलुहान कर दिया। उधर, कुत्ते के काटने से किसान की मौत हो गई। महुआ कस्बा निवासी लीलाबाई (65) पत्नी शिव प्रसाद शनिवार को दोपहर घर के पास हैंडपंप में कपड़े धो रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच वहां बंदरों का झुंड आ गया। लीलाबाई के हैंडपंप से न हटने पर एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया और कई जगह काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने सिर में गहरे जख्म बताया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी किसान जयकरन (45) पुत्र महावीर को तीन माह पहले कुत्ते ने काट लिया था। बड़े भाई कालका ने बताया कि उसका जिला अस्पताल समेत झांसी और ग्वालियर में इलाज कराया गया। शुक्रवार को देर शाम उसकी मौत हो गई। डाक्टरों के मुताबिक कुत्ता काटने के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने में देरी से उसकी मौत हो गई। परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन