फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Closed the room and hanged in the in-law's house

कमरा बंद कर महिला ससुराल में फांसी पर झूली

Sun, 31 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Closed the room and hanged in the in-law's house
खत्री पहाड़ (बांदा)। तड़के उठकर भैंस बांधने के बाद बंद कमरे में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल की स्थिति पर देवर ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की घटना है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के स्योंढ़ा निहालपुर गांव में मोहन यादव की 42 वर्षीय पत्नी गीता ने रविवार को सुबह घर के खपरैल में रस्सी बांधकर बंद कमरे में फांसी लगा ली। देवर देशराज ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे गीता घर से भैंस खोलकर बाहर बांधने गई थी।
विज्ञापन

वापस आने के बाद कमरे में चली गई। सुबह देर तक गीता बाहर नहीं निकली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर देशराज सीढ़ी की मदद से घर के अंदर दाखिल हुआ। गीता के गले में फंदा कसा था और शव जमीन पर था। देशराज ने इस स्थिति पर हत्या की आंशका जताई। चौकी प्रभारी नरेशचंद्र निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने कहा कि घटना आत्महत्या की ही है फिर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई होगी। गीता का पति गाजियाबाद में अपने बडे़ बेटे के साथ मजदूरी करता है। गीता के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

शादी के छह माह बाद फांसी पर झूली युवती
बांदा। अकबरपुर पुलिस चौकी (गिरवां थाना) अंतर्गत मझगवां गांव में रविवार को सुबह युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। शादी 6 माह पूर्व हुई थी।
पेशे से मजदूर महेश वर्मा की पत्नी प्रीति (20) घर में ससुराल के मकान में दीवार पर रस्सी बांधी और फांसी पर झूल गई। चौकी प्रभारी नरेशचंद्र निगम ने बताया कि सुबह पति पत्नी में किसी बात पर मामूली विवाद हो गया था। पति पहाड़ पर मजदूरी करने चला गया। इसी बीच प्रीति ने फांसी लगा ली। उसका मायका बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed