{"_id":"61e067585c637d15d625e8cd","slug":"cleanliness-campaign-will-run-for-two-days-in-the-city-banda-news-knp675167145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो दिन चलेगा सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दो दिन चलेगा सफाई अभियान
विज्ञापन
नवाब टैंक में चल रहे सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण करते आयुक्त दिनेश कुमार सिंह। संवाद
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नवाब टैंक में चल रहे सुंदरीकरण के काम में और तेजी लाई जाएगी। उधर, बांदा शहर में दो दिन बड़ा अभियान चलाकर सफाई होगी। गंदगी वाले 100 स्थानों का वीडियो भी मंडलायुक्त ने मांगा है।
मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को नवाब टैंक में चल रहे सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। यहां बन रहे पार्क के कार्यों को देखा। मंदिर तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि पार्क में घास लगवाएं। इन कामों के लिए मंडलायुक्त ने 25 जनवरी तक की मोहलत दी है।
आयुक्त ने बांदा नगर पालिका ईओ को निर्देश दिए कि शहर में सफाई कर्मियों को लगाकर दो दिन वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए। आयुक्त ने कहा कि 100 ऐसे स्थानों के वीडियो बनाकर उनके पास भेजे जाएं जहां गंदगी है। यह गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नवाब टैंक निरीक्षण के दौरान एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, नगर पालिका ईओ बुद्धि प्रकाश यादव, प्राधिकरण सचिव आरपी द्विवेदी तथा क्रीड़ाधिकारी आदि उपस्थित रहे।