फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Classes of all Kasturba schools in Mandal will be smart

Banda News: मंडल के सभी कस्तूरबा स्कूलों की कक्षाएं होंगी स्मार्ट

Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Classes of all Kasturba schools in Mandal will be smart
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के सभी कस्तूरबा गांधी स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित की जाएंगी। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयुक्त के निर्देश पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। यह जानकारी शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंडलीय कार्यशाला में आयुक्त आरपी सिंह ने दी।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) चित्रकूट धाम मंडल अरुण कुमार ने बताया है कि शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों के गुणवत्तापरक संचालन के लिए मंडलीय कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। मुख्य अतिथि आयुक्त आरपी सिंह ने कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। आयुक्त ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि कस्तूरबा स्कूलों को व्यवस्थित करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। बताया कि मंडल के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

संदर्भदाता सदस्यों सरिता सिंह, आरती गुप्ता, डॉ. सपना शर्मा के बालिकाओं के उन्नयन और कस्तूरबा स्कूलों के विकास को दिये गए प्रस्तुतीकरण को आयुक्त ने सराहा। परियोजना कार्यालय से आयीं सरिता सिंह ने नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया। प्राचार्य रामपाल सिंह, बीएसए बांदा प्रिन्सी मौर्या, बीएसए हमीरपुर कल्पना जायसवाल समेत अन्य रहे। संचालन इन्द्रवीर सिंह ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed