फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Class 7 student raped in Banda

Banda News: बांदा में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म

Sun, 14 May 2023 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 14 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Class 7 student raped in Banda
बांदा। खेत जा रही सातवीं की छात्रा से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। लहूलुहान छात्रा ने कुएं पर नहा रही मां को आपबीती बताई। जिला महिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी सातवीं में पढ़ती है। शनिवार दोपहर वह घर से खेत जाने के लिए निकली थी। मां और बड़ी मां घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर नहा रहीं थी। इस बीच एक युवक छात्रा का मुंह दबाकर जंगल में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी छात्रा लहूलुहान हालत में मां और बड़ी मां के पास पहुंची। उसकी हालत देख घटना पूछी। परिजन उसे लेकर बबेरू कोतवाली पहुंचे। भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने छात्रा को सीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टर ने उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर किया। यहां उसे भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी है। तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed