{"_id":"6aeb7a388fa73c725201dc80","slug":"class-11-student-stabbed-at-school-gate-banda-news-c-212-1-sknp1006-154311-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्कूल गेट पर 11वीं के छात्र को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्कूल गेट पर 11वीं के छात्र को चाकू मारा
विज्ञापन
बांदा। पैलानी क्षेत्र स्थित परमहंस रणछोड़ दास इंटर कॉलेज के गेट पर 11वीं के छात्र अंकित विश्वकर्मा (17) को दो युवकों ने घेरकर चाकू मार दिया। वह अर्धवार्षिक परीक्षा देकर निकल रहा था। चाकू उसके कनपटी के पास लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
खप्टिहाकलां निवासी ललिता ने बताया कि पुत्र अंकित बुधवार को गणित का पेपर देने स्कूल गया था। पेपर देकर निकलते समय स्कूल गेट पर ही गांव के दो युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध पर दोनों में से एक ने बेटे की कनपटी में चाकू से वार कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। साथी छात्रों ने उसे बचाया और परिजन को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी कोई रंजिश नहीं है। पैलानी थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
देर रात दोनों आरोपी गिरफ्तार
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव निवासी 11वीं के छात्र अंकित विश्वकर्मा को चाकू मारने के मामले में देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि आरोपी शिवा व प्रियांशु के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चाकू बरामद किया गया है।