{"_id":"6751e41098c1d4cbcc0922f0","slug":"class-10-student-kidnapped-and-raped-banda-news-c-212-1-sknp1006-118977-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 10वीं की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 10वीं की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बांदा। बहन के घर से पढ़ने गई 10वीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया। आरोपी उसे बाइक से मुख्य सड़क पर छोड़कर भाग निकला। एसपी के आदेश पर घटना के आठ दिन बाद शहर कोतवाली में अपहरण, मारपीट और छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को छात्रा का मेडिकल कराया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी बांदा शहर में रहने वाली बड़ी बहन के घर रहकर 10वीं में पढ़ती है। किशोरी के मुताबिक, 27 नवंबर को पढ़ने के लिए बहन के घर से निकली थी। तभी गिरवां गांव का 28 वर्षीय युवक उसे रास्ते में मिला। उसने रोककर टेंपो में बैठा लिया, टेंपों में एक व्यक्ति और बैठा था। आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और अपने घर ले गया। वहां दुष्कर्म किया। विरोध किया तो मारपीट की।
उसी दिन शाम को बाइक पर बैठाकर गिरवां गांव की मुख्य सड़क तक लाया और धक्का देकर गिराकर भाग निकला। वह ई-रिक्शा से बहन के घर पहुंची और आपबीती बताई। बहन ने गांव में रह रहे पिता और भाई को बुलाया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को पूरी घटना बताई। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी गिरवां गांव निवासी अरविंद उर्फ छोटू के खिलाफ अपहरण, मारपीट व छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर और भी धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी युवक किशोरी के गांव आता-जाता था। उसकी तलाश की जा रही है।