फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cirque prize wrestlers shown in the maneuvers

ईनामी दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

Thu, 13 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 13 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cirque prize wrestlers shown in the maneuvers
Hlwanon Bisnbr Singh Yadav, MLA inaugurated the Cirque's hands - फोटो : अमर उजाला

बबेरू। रामलीला समिति द्वारा आयोजित 170वें ईनामी दंगल में खिताबी कुश्ती मऊ टिटिहरा के राजू पहलवान ने जीती। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय विधायक ने मैदान के सुंदरीकरण को अपनी निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भी 10 लाख रुपये देने को कहा।

विज्ञापन


दशहरा मैदान में बुधवार को विधायक विशंभर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत कराई।
विज्ञापन


मऊ टिटिहरा के राजू पहलवान ने महोबा के वीरेंद्र को हराकर ईनामी कुश्ती जीती। विजेता को 11 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया। दूसरी कुश्ती में राजेश मरका ने शिवविलास (पलरा) को हराया। विजेता को साइकिल व 10 हजार रुपये ईनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कुश्तियों में विवेक (बुढ़ौली) ने महेश (बदौली), उदय (मऊ टिटिहरा) ने राजबीर (कन्नौज), अनिल (मर्का) ने पंकज (महोबा), राजेश (मरका) ने प्रकाश (कर्वी), ननकाई (साड़ा) ने मुकेश (बड़ी मऊ) को चित किया। इसके अलावा सूरज (मरका), रामदेव (खरेई), शिवकरन (परसौली), रामकरन (सरधुवा), संजय (राठ) और लोकराम (बेलबई) की कुश्ती बराबरी पर छूटी।

विधायक ने दशहरा मैदान के सुंदरीकरण को 15 लाख व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह ने मंच व भवन निर्माण को 10.10 लाख रुपये देने की घोषणा की। रामलीला समिति को सहयोग का भरोसा दिलाया।


दंगल का संचालन दिलीप सोनी ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने आभार जताया। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गौरव यादव, सपा नेता जुग्गीलाल यादव, छेदीलाल अग्रहरि, मुन्ना सिंह, कंचन जौहरी, नरेंद्र यादव, आलोक यादव, नीलू रस्तोगी, शिवशंकर गुप्ता, लल्लू गुप्ता, रामफल त्यागी, बुधप्रकाश अग्निहोत्री, रामप्रकाश साहू, केके महंत, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed