फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chohde are digging water mobilization

चोहड़े खोदकर कर रहे पानी का जुगाड़

Tue, 26 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 26 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Chohde are digging water mobilization
बागै नदी किनारे यूं चोहड़ (गड्ढे) खोदकर पानी का जुगाड़ कर रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला

बदौसा। बागै नदी के तटवर्ती गांवों में पेयजल का गंभीर संकट है। यहां नदी का पानी प्रदूषित होने से लोग नदी किनारे चोहड़े (गड्ढे) खोदकर पानी का जुगाड़ कर रहे हैं। बदौसा, दुबरिया, बरछा-ब, चंदौर, पौहार, तरसूमा, महुटा, उदयपुर, भुसासी गांव के आसपास बागै नदी की जलधारा सूखने की कगार पर है। बचाखुचा पानी बुरी तरह प्रदूषित हो गया है। इसका रंग भी बदल चुका है।

विज्ञापन


प्रदूषित पानी से बचने के लिए लोगों ने नदी किनारे चोहड़े खोद लिए हैं। इन चोहड़ों में नदी का पानी रिसकर आता है। ग्रामीण इसी पानी को ले जाकर पीने व अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल कर रहे हैं। कसबा समेत बरछा-ब व दुबरिया में तुर्रा समूह पेयजल योजना से जलापूर्ति की जाती है। यहां 50 फीसदी से अधिक आबादी में कभी पानी की बूंद नहीं फूटी। नतीजे में लोग नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed